• Mon. Feb 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

800 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला समेत चार गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ( एसओजी) व बागडोगरा पुलिस ने 800 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी है। आरोपियों के नाम उत्तरा विश्वास ( 38 ), संजय विश्वास ( 42 ), विक्रम बागची ( 23 ) और अरुण मंडल ( 32 ) हैं। इनमें उत्तरा व संजय सिलीगुड़ी के समरनगर के निवासी है और अरुण व विक्रम फांसीदेवा के टामबाड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर बागडोगरा पुलिस व एसओजी ने बागडोगरा के भुट्टाबाड़ी इलाके में संयुक्त अभियान चलाकर एक चार पहिया वाहन को जब्त किया। इसके बाद तलाशी के दौरान वाहन से लाखों रुपये की ब्राउन शुगर बरामद की गई। जिसके बाद एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। बागडोगरा पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *