• Fri. Dec 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत सेवाश्रम संघ द्वारा अनुमोदित, ठाकुरगंज हिंदु मिलन मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन।

सारस न्यूज, किशनगंज।

रविवार को भारत सेवाश्रम संघ द्वारा अनुमोदित नगर के आश्रमपाड़ा में स्थित ठाकुरगंज हिंदु मिलन मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव के तहत हिंदु धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन एवं वैदिक शांति यज्ञ समारोह सहित अन्य अनुष्ठान धूमधाम से संपन्न हुआ। उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः मंगल आरती, गीता पाठ, संघ गीता पाठ, दीक्षा समारोह एवं कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कलश शोभायात्रा का संचालन की जिम्मेदारी स्वामी शरणानंद, स्वामी श्रीमयानंद एवं कमिटी के सदस्यगण ने उठाई। कलश शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से ठाकुरगंज मुख्य बाजार न्यु कॉलोनी, क्लब फील्ड, भातढाला चौक होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंची।
वहीं इसके साथ – साथ भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक जगतगुरु युगाचार्य श्रीमत स्वामी प्रणवानंद जी महाराज का महाभिषेक, भक्ति भाव से नृत्य सह पूजा भारती, अन्नकुट भोग, प्रसाद वितरण आदि अनुष्ठान आयोजित किये गए। साथ ही प्रवीण सन्यासी श्रीमत स्वामी प्रदीप्तानंद जी महाराज एवं अन्य सन्यासी, मुनि, ऋषिगण आदि  प्रवचन कार्यक्रम में शामिल हुए।
वहीं इस पुरे कार्यक्रम में सभापति के रुप में बेलडांगा (मुर्शिदाबाद) सेवाश्रम के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी प्रदिप्तानन्द जी महाराज, प्रधान वक्ता के रुप में रायगंज (उत्तर दिनाजपुर) सेवाश्रम के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी निरंजनानंद जी महाराज, वक्ता के रुप में कुनोर (उत्तर दिनाजपुर) सेवाश्रम के अध्यक्ष स्वामी ज्योतिर्मयानंद जी महाराज ने कार्यक्रम का संचालन कराया। सिलीगुड़ी भारत सेवाश्रम के स्वामी प्रसन्नानन्द महाराज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वामी बैबस्वतानंद, स्वामी अग्निवेशानन्द एवं आश्रम के कर्मीगण के सहयोग से वैदिक शांतियज्ञ एवं पूजा आरती कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ।
वहीं उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वामी चन्द्रनाथानंद महाराज, प्रदीप्त दत्ता, प्रमोद कुमार चौधरी, अनिल घोष, दिलीप कुंडू, सुभाष सरकार, शंभु सरकार, बाबू दास, विकास पाल, जयंत लाहिड़ी, विप्लव कर्मकार के अलावे रासोश्री लाहिड़ी, संत्वना लाहिड़ी, प्रेमलता कुमारी, रिंकू कुंडू, शोभा देवनाथ, बबली पाल, रेखा दास, अनिमा कुंडू, गीता घोष आदि मंदिर कमिटी के सदस्यगण ने अपनी महती भूमिका निभाई।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *