सोमवार की संध्या पोठिया थाना क्षेत्र के नयाबस्ती भोटाथाना गांव में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी। महिला के शव को पुलिस ने उसके घर समीप मक्के के खेत से बरामद किया है। मृतका की शिनाख्त हदीसा खातून (32) पति सादिक आलम ग्राम नयाबस्ती भोटाथाना के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी। चूंकि मृतका रविवार की रात से लापता थी और परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन किया जा रहा था। शव उसके घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित मक्के के खेत मे मिली। ईधर महिला के शव पर लोगों की नजर पड़ी और आसपास के गांव से सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुँचे। बताया जा रहा है कि मृतका के पति सादिक आलम दूसरी पत्नी के साथ मुम्बई में रहते है और वहाँ मजदूरी करते है। मृतका का वैवाहिक जीवन बेहद कष्टदायक गुजर रहा था। मृतका अपने पीछे 4 बच्चों को छोड़कर गयी है। मामले की सूचना मिलते ही पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष सुनील कुमार, छत्तरगाछ ओपी प्रभारी चंदन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पहाड़कट्टा पुलिस मृतका के ससुर असीरूद्दीन एवं उनकी सास से घटना के सम्बंध में गहन पूछताछ कर रही है।
सारस न्यूज़, पोठिया (किशनगंज)।

Leave a Reply