Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नवगठित नगर पंचायत पौआखाली में मुख्य पार्षद पद अनारक्षित महिला एवं उपमुख्य पार्षद पद अनारक्षित, किया गया घोषित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

पौआखाली नगर पंचायत में आसन्न नगर निकाय चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी ने आरक्षण एवं नामांकन प्रक्रिया की स्थिति स्पष्ट कर दी है। नपं के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आरक्षण कोटि की अधिसूचना के अनुसार नवगठित नगर पंचायत पौआखाली में, मुख्य पार्षद पद अनारक्षित महिला एवं उपमुख्य पार्षद पद अनारक्षित (अन्य) घोषित किया गया है।
वार्ड पार्षदों के लिए भी आरक्षण की स्थिति को निर्वाची पदाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है। इसके अनुसार वार्ड संख्या एक – पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या दो- अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या तीन- अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या चार- अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या पांच- अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या छह- अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या सात- अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड संख्या आठ- पिछड़ा वर्ग अन्य, वार्ड संख्या नौ- अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या 10- अनारक्षित अन्य एवं वार्ड संख्या 11- अनारक्षित महिला के लिए सुरक्षित घोषित किए गए हैं।
नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन दाखिल करने के लिए नगर पंचायत कार्यालय से होल्डिंग टैक्स बकाया जमाकर, अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *