• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कोचाधामन पुलिस ने 117 लीटर विदेशी शराब के साथ, छह लोगों को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, किशनगंज।

कोचाधामन पुलिस ने दो चारपहिया वाहन से 117 लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए 06 लोगों को गिरफ्तार किया। कोचाधामन थानाध्यक्ष मो. आरिज अहकाम के नेतृत्व में सअनि वीर प्रकाश सिंह व अन्य सशस्त्र बल के जवानों के साथ थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के समीप गुप्त सूचना के आधार पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में किशनगंज की तरफ से आ रही सूमो ग्रांड व वेगनर कार को पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो दोनो चारपहिया वाहन चालक गाड़ी को लेकर भागने लगे। पुलिस बल के सहयोग से दोनों गाड़ी को पकड़ लिया गया। गाड़ी में सवार सभी लोगों को उतार कर जब वाहन की जांच की गई, तो पुलिस ने गाड़ी में रखे विभिन्न विदेशी ब्रांड के विदेशी शराब के कार्टन को बरामद करते हुए, कुल 117 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। वही पुलिस ने मौके पर ही अररिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के 06 लोगों चैतन्य कुमार साह (फारबिसगंज), पिंकू कुमार ठाकुर (फारबिसगंज), शाहनबाज साकिन रानीगंज, मो कलाम साकिन पहुसरा थाना रानीगंज, मो. आमिर साकिन भोररहा थाना रानीगंज, मो इम्तियाज साकिन भोररहा थाना रानीगंज जिला अररिया को गिरफ्तार किया। कोचाधामन थानाध्यक्ष मो. आरिज अहकाम ने बताया कि इस संबंध में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *