Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भागलपुर में तेज रफ्तार वाहन ने 4 महिलाओं को कुचला, दो महिला की मौके पर हुई मौत।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

भागलपुर में हुए सड़क हादसे में दो महिला की मौत  हो गई है। मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के घोरघाट सुल्तानगंज एवं मुंगेर मुख्य सड़क मार्ग पर हुई है। जहां एक अज्ञात वाहन ने 4 महिला को कुचल दिया जिससे मौके पर ही दो महिला की दर्दनाक मौत हो गई। अन्य दो घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज में भर्ती कराया गया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 4:30 बजे के आसपास तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने सड़क के किनारे टहल रही महिलाओं को रौंदते हुए भाग गया। घटना की सूचना सुलतानगंज थाना अध्यक्ष प्रिया रंजन कुमार को दी गई। जिसके बाद पुलिस तुरंत बल के साथ घटनास्थल पहुंच गई। जहां पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मुंगेर सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग को बाधित कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *