सारस न्यूज, किशनगंज।
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने सीमा पर तस्करी व असमाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को नेपाल के जवानों के साथ ज्वांइट पेट्रोलिंग अभियान चलाया। यह अभियान एसएसबी12 वीं बटालियन की जी कंपनी दिघलबैंक बीओपी के जवानों तथा नेपाल एपीएफ के जवानों द्वारा की गई।
ज्वांइट पेट्रोलिंग के बाद जानकारी देते हुए कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर त्रिलोक नाथ ने बताया कि दोनों देशों के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के पीलर संख्या 133/17 से 134 के बीच बालुबारी से दिघलबैंक चेक पोस्ट तक संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए फ्लैग मार्च किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों से तस्करी व असमाजिक गतिविधियों को रोकने व असामाजिक तत्वों के बीच दहशत पैदा करने के उद्देश्य को लेकर एपीएफ जवानों से सहयोग की अपील करते हुए यह गश्ती अभियान चलाया गया। आगे उन्होंने कहा कि सीमा पर किसी भी तरह की असामाजिक व राष्ट्रविरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीमा पर जवानों द्वारा प्रत्येक आने जाने वालों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। ज्वाइंट पेट्रोलिंग में एसएसबी और नेपाल एपीएफ के कई जवान शामिल रहे।
सीमा पर तस्करी व असमाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नेपाल के जवानों के साथ एसएसबी ने चलाया ज्वांइट पेट्रोलिंग अभियान।

Leave a Reply