• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज प्रखंड में पंचायत उप चुनाव में चार रिक्त पदों पर मतदान से पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित।

By

May 17, 2023 #चुनाव

सारस न्यूज, किशनगंज।

प्रखंड ठाकुरगंज में पंचायत उप चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बाद संवीक्षा की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चार रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए मतदान से पहले ही सभी उम्मीदवार निर्विरोध घोषित हो गए। पंचायत उप चुनाव को लेकर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि प्रखंड के तीन पंचायतों में तीन पंच एवं एक वार्ड सदस्य के लिए चुनाव होने थे। जिसमें कुकुरबाघी पंचायत के वार्ड संख्या 06, पटेशरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 एवं सखुआडाली पंचायत के वार्ड संख्या 13 में पंच पद पर तथा कुकुरबाघी के वार्ड संख्या 7 में वार्ड सदस्य पद कुल चार रिक्त पदों पर चुनाव होना था। लेकिन सभी चार पदों के लिए एक- एक प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा था। संवीक्षा में एक भी नामांकन पर्चा रद्द नहीं हुआ। सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। प्रखंड में कहीं भी उप चुनाव नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि कुकुरबाघी पंचायत के वार्ड संख्या 06 में अनारक्षित पंच पद पर सुखी टोप्पो, पटेशरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में अनारक्षित पंच पद पर अंजार आलम एवं सखुआडाली पंचायत के वार्ड संख्या 13 में अनारक्षित पंच पद पर अंसारुल तथा कुकुरबाघी के वार्ड संख्या 7 में अनुसूचित जनजाति आरक्षित वार्ड सदस्य पद पर रेमेजीयुस लकड़ा को निर्विरोध घोषित किए गए है। इन चुने हुए जन प्रतिनिधियों को आगामी 27 मई को निर्वाचन प्रमाण पत्र दे दिए जायेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *