• Tue. Feb 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में सड़क दुर्घटना में एक भारतीय सेना की मौत, पांच लोग घायल।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर की आमने – सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई , जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना गुरुवार सुबह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसादुजोत में एशियन हाइवे -2 पर घटी है। मृतक का नाम गंगा प्रसाद सारू है। वे भारतीय सेना का जवान थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह खोरीबाड़ी के प्रसादुजोत में एशियन हाइवे -2 एक चौपहिया वाहन का एक पहिया अचानक खुल गया। जिससे चौपहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर से जा टकराया। जिसके चलते चौपहिया वाहन में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, पांच अन्य यात्री घायल हो गये। इस दौरान ट्रैक्टर चालक भी मामूली रूप से घायल हो गया। घायल लोग नेपाल व अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर नक्सलबाड़ी अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *