• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज जिले के दिघलबैंक के बिहार टोला कामत गांव में काटे गए मृत हाथी के दांत को पुलिस ने किया बरामद।

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के बिहार टोला कामत गांव में एक मृत हाथी का काटा गया दांत पुलिस ने रविवार को घटनास्थल के समीप से ही बरामद कर लिया है। इस संबंध में दिघलबैंक थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जब से मृत हाथी का दांत चोर द्वारा काटा गया था, तब से ही पुलिस सजगता के साथ हाथी का दांत बरामद करने को लेकर दबिश बनाई हुई थी ताकि चोर हाथी दांत लेकर क्षेत्र से बाहर नहीं जा सके।

पुलिस दबीश के कारण हाथी का दांत काटने वाला अज्ञात व्यक्ति हाथी का दांत बाहर नहीं भेज सका एवं जहां से हाथी का दांत काटा गया था। उसी के पास वाले खेत में पकड़े जाने की डर से फेंक दिया। रविवार को पुलिस को उनके सूत्रों से खेत में लावारिस अवस्था में हाथी दांत पड़े रहने की सूचना मिली। तब पुलिस मौके पर पहुंच कर हाथीदांत को अपने कब्जे में ले लिया।

बताते चलें कि गत 16 अप्रैल 2023 को दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के कामत गांव के समीप एक मकई खेत में हाथी मृत पाया गया था, लेकिन मृत हाथी का एक दांत अज्ञात चोर द्वारा काट लिया गया था। इस संबंध में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी उमानाथ दूबे ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

गौरतलब है कि 16 अप्रैल 2023 को दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती पंचायत धनतोला के बिहार टोला कामत गांव के पास मक्के के खेत के बीच एक हाथी मरा हुआ मिला था। घटना की जानकारी लोगों को तब मिली थी जब कोई युवक घास काटने मक्का खेत के बीच पहुंचा तो अचानक से उसकी नजर खेत में मृत पड़े हाथी पर पड़ी थी। तब बिहार टोला कामत गांव के पास मक्के के खेत में 14 हाथियों का झुंड डेरा डाल रखा था। इसी बात का फायदा उठाते हुए कुछ लोग झुंड की दूसरी हाथी आने की अफवाह उड़ा दी तथा वहां से लोग हटे ही थे कि 30 मिनट के अंदर किसी ने मौके का फायदा उठाते हुए हाथी का एक दांत काट कर चोरी कर लिया था। मामले में वन विभाग के कर्मी तथा स्थानीय प्रशासन के लोग भी पहुंच गये थे। इस मामले में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी उमानाथ दूबे ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *