सारस न्यूज, पोठिया।
पुलिस प्रसाशन की सख्ती की वजह से मुख्य सड़कों पर मकई सुखाये जाने में तो प्रतिबन्ध लगा है लेकिन छत्तरगाछ से गुआबाबाड़ी होते हुए आमबाड़ी डोंक नदी घाट तक आने जाने वाली सड़क पर प्रतिबंध के बावजूद मकई सुखाये जाने की प्रक्रिया जारी है।
बताते चले कि सड़कों पर मकई सुखाने को लेकर पिछले दो वर्षों से पुलिस प्रसाशन द्वारा कड़ी चेतावनी के बाद किशनगंज ठाकुरगंज सड़क पर मकई सुखाने की प्रक्रिया पूरी तरह से लोगों द्वारा बंद कर दी गई है। इससे मकई सुखाने के कारण हो रहे सड़क हादसे काम हुए हैं। जिससे सड़क पर आवाजाही करनेवाले यात्रियों को काफी सकून मिला है। लेकिन यह क्रम छत्तरगाछ आमबाड़ी पीडब्लूडी सड़क पर बदस्तूर जारी है। मंगलवार को ग्रामीणों ने बताया की सड़क पर मकई सुखाने के कारण सड़क हादसे का भय बना रहता है और इस सड़क पर बड़ी अनहोनी होने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है।
