• Tue. Sep 30th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिस्म के भूखे थाना अध्यक्ष ने 8 दिनों तक महिला को बनाया अपना शिकार मुखिया ने भी किया बलात्कार, प्राथमिकी दर्ज, दोनों आरोपी फरार।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ के तत्कालीन थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला व पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पर एक दलित महिला ने जबरन 8 दिनों तक थाने के आवास पड़ रखकर मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव व तत्कालीन थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता महिला यूपी निवासी ने पुलिस अधीक्षक किशनगंज इनामुल हक मेंगनू को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला के द्वारा दिए गए आवेदन में महिला ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी महिला अपने पति के तलाश में किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ थाना पहुंची थी। अपने पति के खोजबीन के लिए नजदीकी थाना टेढ़ागाछ पहुंची एवं महिला ने तत्कालीन थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला से सहयोग की उपेक्षा को लेकर उनसे मुलाकात की। जब पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष से मुलाकात की तो तत्कालीन थानाध्यक्ष टेढ़ागाछ नीरज कुमार निराला ने उसको 8 दिनों तक अपने आवास पर रखा और उसके साथ दुराचार किया साथ ही 2 लाख रुपए लेकर थाने से छोड़ा एवं महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ऐसा आरोप पीड़ित महिला के द्वारा लगाया गया है जिसके आधार पर तत्कालीन थानाध्यक्ष टेढ़ागाछ नीरज कुमार निराला और मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह पूरे मामले की घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची 8 दिनों तक थानाध्यक्ष के गिरफ्त से बाहर आई पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक को घटना की पूरी जानकारी दी। घटना प्रकाश में आते ही थानाध्यक्ष सहित मुखिया प्रतिनिधि दोनों फरार है। वहीं एसपी ने पूरे मामले की जांच के लिए जांच टीम का भी गठन कर दिया है व तत्कालीन थानाध्यक्ष टेढ़ागाछ नीरज कुमार निराला को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *