• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

19वीं एसएसबी वाहिनी ठाकुरगंज द्वारा चलाया गया डिजीटल पेमेंट उत्सव जागरुकता अभियान।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार को भारत सरकार के डिजिटल पेमेंट उत्सव कैंपन के तहत 19वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के द्वारा प्रखंड के मध्य विद्यालय पाठामारी में जागरुकता अभियान चलाया गया।19वीं वाहिनी के कमान्डेंट मधुकर अमिताभ के दिशा निर्देश पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा ठाकुरगंज के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों ने सहायक कमांडेंट एस ए सिकंदर, बैक ऑफ़ बड़ौदा ठाकुरगंज के सह प्रबंधक रंजीत रॉय, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण व अन्य अतिथियों का अभिनंदन स्वागत गीत के साथ किया। तत्पश्चात डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सभी को जागरूक एवं डिजिटल पेमेंट उत्सव कैंपेन को सफल बनाने में हर संभव मदद करने का आग्रह किया। वित्तीय धोखाधड़ी के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

इस दौरान बैक ऑफ़ बडौदा, ठाकुरगंज के सह प्रबंधक रंजीत रॉय द्वारा डिजिटल पेमेंट उत्सव कैंपेन को सफल बनाने के बारे में सभी को जागरूक करते हुए डिजिटल पेमेंट के फायदे के बारे में बताया गया। इसके साथ ही वित्तीय धोखाधड़ी होने पर आगे क्या क्या करना है, उसकी भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आजकल बहुत सारे तरीकों से लोगों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी की जा रही है जिससे सभी को सावधान रहने की जरुरत है।

इससे पहले, बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट ने अपने संबोधन में बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना और शिक्षित करना है।
पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि डिजिटल पेमेंट उत्सव कैंपन आयोजन का मुख्य रूप से देश में डिजिटल लेन–देन को बढ़ाने और लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए किया जा रहा है। एक बेहतर डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को बढ़ावा देना भी इसके उद्देश्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि यूपीआई जैसी पेमेंट सर्विस ने पूरे पेमेंट सिस्टम को बदल दिया है और आज यह सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक फैल रहा है। उन्होंने वित्तीय धोखाधड़ी मामले में आये दिन होने वाली घटनाओं का जिक्र किया गया और सतर्क रहने की सलाह दी।
इस दौरान सीमावासी ग्रामीणों एवं मध्य विद्यालय पाठामारी के बच्चों के द्वारा किए गए सभी सवालों का जवाब बैंक, एसएसबी आदि के अधिकारी ने दिया।
इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक (संचार) दिनकर कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अशोक कुमार, सहायक उप निरीक्षक दर्शन लाल, आरक्षी मो असलम, चुम्पी अथिरा, सुचित्रा, डिंपी, मानसी सहित अन्य बलकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *