• Tue. Mar 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में हिरण के सींग के साथ एक युवक को एसएसबी के जवानों ने किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

हिरण के सींग की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम रोहित एक्का है। वह नक्सलबाड़ी के बेलगाछी का रहने वाला है। गुप्त सूचना के अधार पर एसएसबी की 41 वीं बटालियन की मदन जोत कंपनी के जवानों ने नक्सलबाड़ी अटल चाय बागान संलग्न एशियन हाईवे -2 पर अभियान चलाकर उक्त युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से हिरण के सिंह बरामद की गई । इसके बाद युवक को पकड़कर बागडोगरा वन विभाग को सौंपा दिया है। आरोपी को गुरुवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। वन विभाग पूरी घटना का जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *