• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डॉक नदी मे नहाने के दौरान 16 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, पोठिया।

पोठिया प्रखंड क्षेत्र के गोरुखाल पंचायत अन्तर्गत गोलागच्छ कुईमारी गाँव निवासी बदरू सिंह का 16 वर्षीय पुत्र उत्तम सिंह की डोंक नदी में दोस्तों के साथ नहाने के क्रम में डूब गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तम सिंह गांव के बच्चों के साथ दोपहर तकरीबन 1 बजे नहाने के लिए घर से करीब 100 मीटर की दूरी होकर बहने वाली डोंक नदी में नहाने चला गया। जब उत्तम नहाने के लिए नदी में उतरा तो उसे नदी में पानी का अंदाजा नहीं रहा।और नहाने के क्रम में अधिक पानी में चला गया। जिस कारण वो नदी में गहराई में डूब गया। इधर साथ में नहा रहे बच्चों ने इसकी सुचना उनके परिजनों को दी। इधर अपने बेटे उत्तम सिंह का डोंंकनदी में डूबने की खबर सुनकर मानो पिता बदरू सिंह के पैरों तले जमीन खिसक गई, और रोते बिलखते घटना स्थल पहुंचा।

लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी उत्तम नदी में नहीं मिला। वहीं इस बात की जानकारी जैसे ही जिला पार्षद निरंजन राय व आरओ धीरज प्रकाश, पोठिया प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा को मिली, तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली, ओर स्थानीय गोताखोरों को नदी में ऊतम की खोज के लिए उतारा गया। परंतु शाम 5 बजे तक ऊतम सिंह नदी में नही मिला। जिसके बाद बच्चे की डूबने की जानकारी अधिकारियों द्वारा एनडीआरएफ की टीम को दी गयी है, जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है। न्यूज़ प्रेषण तक उत्तम की खोज जारी रही, वहीं डोंक नदी में बच्चे के डूबने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *