• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज के वार्ड 03 गुना समेश्वर गावं मे खाना बनाने के दौरान लगी आग, एक ही परिवार के दो रसोई घर जलकर हुए राख।

सारस न्यूज, बहादुरगंज (किशनगंज)।

बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 03 गुना समेश्वर गावं मे खाना बनाने के दौरान अचानक आगलगी की घटना घटित हो गई। जहाँ आग की भीषण तेज लपटों को देख पुरे गावं मे अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया। आगलगी की सुचना ग्रामीणों के द्वारा फायर ब्रिगेड टीम को मिलते ही बहादुरगंज थाना मे मौजूद अग्नि शमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग की तेज लपटों पर काबू पाने मे जुट गए। परन्तु तबतक आग की तेज लपटों ने एक परिवार के दो रसोई घरों को जलाकर राख मे तब्दील कर चुकी थी।
पीड़ित गृह स्वामी मोहसिन आलम पिता माहि आलम ने बताया की उक्त घटना खाना बनाने के क्रम घटित हुई। जिसमे रसोई घर मे रखा सारा समान जलकर ख़ाक मे तब्दील हो चूका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *