सारस न्यूज़, किशनगंज।
ठाकुरगंज:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ साल पूरे होने पर भाजपा देश भर में 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम 30 मई से 30 जून तक कर रही हैं। इसी क्रम में भाजपा ठाकुरगंज द्वारा विकास तीर्थ यात्रा कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य की संपूर्ण भारत में 6जून को केंद्र योजना की विकास कार्य स्थल पर नारियल फोर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस के निमित्त ठाकुरगंज नगर नवनिर्मित रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज में ठाकुरगंज नगर ग्रामीण मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ग्रामीण अध्यक्ष धर्मलाल सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी अनिल महाराज ने किया। सभी ने कहा की केंद्र सरकार की ठाकुरगंज में नौ साल में हुए विकास कार्य तथा जनता को मोदी सरकार से मिले लाभ को सभी को घर घर जाकर जानकारी देना है। मौके पर ठाकुरगंज नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, ठाकुरगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धरमलाल सिंह पौवाखाली मंडल अध्यक्ष अशोक सिन्हा संयुक्त रूप धूप, बत्ती, पुष्प एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा संयोजक श्री गोपाल मोहन सिंह जिला महामंत्री बिजली सिंह, जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह , जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा सह विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति विधानसभा संयोजक बिप्लब कर्मकार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुलालजीत सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश करनानी, नगर उपाध्यक्ष अजय राय, नगर महामंत्री सन्नी झा, भाजयुमो ग्रामीण अध्यक्षलक्ष्मण झा महामंत्री बासु कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सैलेंद्र सिंह, सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित हुए। वही बताते चले देश में मोदी जी द्वार पुरे देश मे चल रहे विकास कार्य को जन-जन तक जागरूकता पहुंचाना है।