• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

7 जून 1413 – नेपल्स के राजा लैडिसलाव ने  रोम पर कब्जा किया।

7 जून 1539 – बक्सर के पास चौसा की लड़ाई में अफ़गान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।

7 जून 1546 – इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड/आयरलैंड के साथ आंद्रेस शांति समझौता किया।

7 जून 1557 – इंग्लैंड ने  फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

7 जून 1654 – लुई चतुर्दश  फ्रांस के राजा बने।

7 जून 1692- कैरिबियाई देश जमाइका के पोर्ट राॅयल में  आये भूकंप से तीन हजार लोगों की मौत।

7 जून 1780- एंटी-कैथोलिक दंगा लंदन में  शुरू हुआ जिसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गई।

7 जून 1862 – संयुक्त राज्य अमेरिका तथा ब्रिटेन दास व्यापार खत्म करने पर  राजी हुए।

7 जून 1863 – फ्रांसीसी सेना ने मेक्सिको शहर पर कब्जा किया।

7 जून 1864- अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति के लिए दूसरी बार रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाये गये।

7 जून 1893 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।

7 जून 1928 – बेटिकन सिटी पूर्ण संप्रभु राष्ट्र बना।

7 जून 1929 – वेटिकन सिटी एक संप्रभु देश  बना।

7 जून 1939 – जार्ज षष्टम तथा एलिजाबेथ  ब्रिटेन के पहले राजा और रानी बने जिन्होंने अमेरिका का दौरा किया।

7 जून 1948 – वामपंथियों ने  पूरी तरह से चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा कर लिया।

7 जून 1966 – सोनी कॉर्पोरेशन ने अपने नए ब्रांड वाला वीडियो टेप रिकॉर्डर पेश किया।

7 जून 1975 – पहले विश्व कप का पहला मैच  भारत-इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉडर्स स्टेडियम में खेला गया।

7 जून1979 – भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर-एक को  सोवियत संघ के बीयर्स लेक से छोड़ा गया।

7 जून 1995 – नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।

7 जून 1998 – स्पेन के कार्लोस मोया ने फ़्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल ख़िताब जीता।

7 जून 1999 – श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम  निरस्त।

7 जून 1999 – इंडोनेशिया में 1955 के बाद पहली बार लोकतांत्रिक चुनाव  हुआ।

7 जून 2000 – एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।

7 जून 2004- इस्रायली मंत्रिमंडल ने  गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।

7 जून 2006 – भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय  लिया।

7 जून 2007 – अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा  हुआ।

7 जून 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4% वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।

7 जून 2008 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्टेम सेल के अनुसंधान को मंजूरी देने के विरुद्ध दूसरी बार विटो का प्रयोग  किया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *