• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के भैंसलोटी गांव में दहेज के लिए एक महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार।

Dahej

सारस न्यूज, किशनगंज।

दहेज को लेकर क़ुर्लिकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसलोटी में एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। शव घर में फंदे पर संदिग्ध हालत में लटका मिला। दहेज के लिए पत्नी की हत्या किए जाने मामले को लेकर क़ुर्लिकोट पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

मामले के संबंध में क़ुर्लिकोट थानाध्यक्ष एकबाल अहमद खान ने बताया कि थाना क्षेत्र के चुरली पंचायत के भैंसलोटी निवासी माणिक मालाकार की 25 वर्षीय पत्नी ललिता देवी का शव फाँसी के फंदे से लटकता संदिग्ध अवस्था मे मंगलवार को देर शाम घर मे बरामद हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही आरोपी पति को पुलिसिया पुछताछ हेतु  हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के भाई ने दहेज के लिए हत्या किए जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनके लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 41/ 23 दर्ज करते हुए हर पहलुओं पर बारीकी से जांच आरम्भ कर दिया है।

मृतका के स्वजन ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ही दिघलबैंक प्रखंड के टप्पू दरलाबाड़ी निवासी मृतका की शादी माणिक मालाकार के साथ हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पति के अलावे सास व ससुर को भी आरोपी बनाया गया है। जांचोपरांत वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *