• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में गृहिणी की अस्वाभाविक मौत, जांच में जुटी पुलिस।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

शहर के उत्तर समरनगर इलाके में एक गृहिणी की अस्वाभाविक मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृत गृहिणी का नाम शिउली चौधरी है। बताया गया है कि शिउली चौधरी की शादी 2018 में नारायण कुमार राय से हुई थी। वे सिलीगुड़ी के उत्तर समरनगर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। आरोप है कि शादी के बाद सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में पति उस पर शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार करने लगा। इसके चलते गृहिणी मायके चली गई। इसे लेकर बैठक होने के बाद फिर से वह अपने पति के पास लौट आई। शुक्रवार की रात फिर से विवाद हुआ। घटना के बाद गृहिणी के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और स्थिति सामान्य हुई। फिर देर रात को ससुराल वालों ने मृतका के परिवार वालों को फोन किया। उन्होंने जाकर देखा शिउली चौधरी को बेहोशी की हालत वाहन में ले जाया जा रहा है। इसके बाद गृहिणी को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिउली की हत्या की गई है। ऐसा ही आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *