प्रधान नगर थाना अंतर्गत दागापुर स्थित ब्लू माउंटेन होटल में देह व्यापार कांड का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम संदीप कोंडे उर्फ सैंडी है। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें से 4 लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। इस बीच बुधवार की रात एसओजी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए 5वें आरोपी संदीप कोंडे को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गुरुवार आरोपी सैंडी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। यहां उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और प्रधाननगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाते हुए ब्लू माउंटेन होटल में चल रहे देह व्यवसाय के धंदे का पर्दाफाश किया था। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम राजू सरकार, विनीत गौतम, अभिषेक गौतम और इक्बाल अहमद हासमी है। इनसे पूछताछ के दौरान संदीप कोंडे उर्फ सैंडी का नाम सामने आया। बताया गया है कि सैंडी ही राजू सरकार को लड़कियों की सप्लाई करता था। वहीं, पिछले साल माटीगाड़ा स्थित एक मॉल के अंदर स्पा के आड़ में देह व्यवसाय चलाने के आरोप में सैंडी गिरफ्तार हो चुका है। कुछ दिनों जेल में रहने के बाद सैंडी जमानत पर बाहर आया। लेकिन एक बार फिर उसे गिरफ्तार कर किया गया है। सैंडी के सहारे अब पुलिस इस धंधे में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply