मंगलवार को ठाकुरगंज नगर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा झूमते नाचते भक्ति में सरोवर भक्तों ने पुष्पवर्षा के बीच धूमधाम से निकाली गई। पूरे नगर क्षेत्र में गाजे- बाजे के साथ निकाली गई रथयात्रा में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के जयकारों से पूरा नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
ठाकुरगंज बाजार में स्थित श्री श्री 108 जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई यह रथयात्रा नगर के शिवमंदिर रोड, सोनारपट्टी रोड, मुख्य मार्ग, हॉस्पिटल चौराहा, महावीर स्थान चौक, नेहरू रोड होते हुए वापस मंदिर पहुंची। उमस भरी गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में भक्त इस रथयात्रा में शामिल हुए। भक्तों में रथ की रस्सी को खींचने की होड़ देखी गई। महिला, पुरुष, बच्चे, वृद्धजन सभी भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम और माता सुभद्रा सवार रथ को रस्सी के जरिये खींचने को उत्सुक दिखे। वहीं रथयात्रा निकलने के पूर्व जगन्नाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई।
रथ को भव्य रूप देने के साथ ही भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। जगन्नाथ पुरी की तरह यहां भी रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही और रास्ते भर भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगते रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह व शत्रुध्न प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में ठाकुरगंज पुलिस के बल तैनात थे। रथयात्रा के दौरान भक्तों ने शरबत का भी वितरण किया। वहीं रथयात्रा के दौरान वार्ड पार्षद अमित कुमार सिन्हा, शेखर चंद्र अग्रवाल, मनोज मोर, घनश्याम गाड़ोदिया, त्रिलोक अग्रवाल, अशोक यादव, विवेक साहा, अशोक गुप्ता, अमरेंद्र कुमार, सुलिप्तो कुंडू आदि सक्रिय दिखे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply