• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा ने नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत चलाया जनसंपर्क अभियान, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुपम ठाकुर ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व।

सारस न्यूज, किशनगंज।

मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत ठाकुरगंज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुपम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ साल में किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया।

भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुपम ठाकुर ने बताया कि भाजपा सरकार गरीबों एवं वंचितों के लिए अनेकों योजनाएं चल रही हैं, बस लोगों को इन योजनाओं के बारे में जागरूक होने की जरूरत है। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक ने विंदु वार अपनी बातों को रखते हुए कहा कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है और इन्हीं द्वारा किए गए कार्यों के बदौलत आज देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सफलता 9 वर्ष पूरा होने के अवसर पर चलने वाले इस महा जनसंपर्क अभियान में सभी अपनी जिम्मेदारी एवं दायित्वों का निर्वहन करें।

वहीं इस मौके पर जिला महामंत्री बिजली सिंह, नगर  मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण झा, गोपेश यादव, राहुल पासवान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *