• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज प्रखंड के पांच अमृत सरोवर स्थलों में योगा सत्र कार्यक्रम आयोजित, अमृत सरोवर छैतल में बीडीओ ने लिया भाग।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रखंड के पांच अमृत सरोवर स्थलों में योगा सत्र कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पदाधिकारी, किशनगंज के निदेशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार ने अमृत सरोवर स्थलों मेंडेढ़ घंटे का योगा सत्र कार्यक्रम संचालन हेतु  पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति किया था। योगा सत्र को समय सुबह 6:30 बजे पूर्वाहन 8:00 बजे तक आयोजित की गई थी।

इस संबंध में बीडीओ सुमित कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश के आलोक में प्रखंड के अमृत सरोवर, छैतल में वह स्वयं, प्रखंड समन्वयक (स्वच्छता) हिमांशु कुमार एवं पीआरएस मो नाजिश फरहान, अमृत सरोवर खारुदह में बीएओ राजेश कुमार, पंचायत सचिव किशन कुमार एवं पंचायत तकनीकी सहायक रविकांत साह, अमृत सरोवर बरचौंदी में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा, पंचायत सचिव जगमोहन सिंह एवं पंचायत रोजगार सेवक गोपाल कुमार सुमन, अमृत सरोवर कुकुरबाघी में पंचायत रोजगार सेवक  संजय कुमार एवं पंचायत तकनीकी सहायक प्रकाश कुमार वर्मा तथा अमृत सरोवर पटेश्वरी में कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) सुशील कुमार सिद्धू ठाकुरगंज एवं कनीय अभियंता (मनरेगा) मो कोनेन अहमद को प्रतिनियुक्त कर योगा सत्र कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *