Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बकरीद पर्व को लेकर गलगलिया थाना में आयोजित की गयी शांति समिति की बैठक, पर्व में खलल डालने वालों से सख्ती से निबटेगा प्रशासन।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज़, गलगलिया।

ईद-उल-अजहा यानि बकरीद पर्व को लेकर रविवार को गलगलिया थाना में थानाध्यक्ष खुश्बू कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बकरीद पर्व आपसी भाईचारे एवं शांति पूर्वक मनाये जाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित कर थानाध्यक्ष ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की खास नजर है। बकरीद में कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस निगरानी रखेगी।

वहीं थानाध्यक्ष खुश्बू कुमारी ने कहा कि मानव जीवन में पर्व का बहुत महत्व है। किंतु असली आनंद इन्हें आपसी भाईचारगी के साथ शांतिपूर्वक मनाने से मिलता है। इस क्षेत्र को गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल दी जाती है और यहां के लोग अमन पंसद करते है। उन्होंने कहा कि चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे एवं पर्व में खलल डालने वालों से प्रशासन सख्ती से निबटेगा। उन्होंने आम अवाम से अपील किया कि पर्व त्योहार के मौके पर अफवाह फैलाने वाले कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते है़ उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दे एवं किसी भी खबर की पुष्टि के लिए नजदीक के थाना से जानकारी लें। बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने त्योहार को शांति एवं सदभाव के बीच मनाने का भरोसा प्रशासन को दिलाया।

इस मौके पर प्रशिक्षु दरोगा मन्नू कुमारी,भातगाँव पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मो० आरिफ, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सुनील पासवान, पूर्व पंसस मो० ताजुद्दीन, वार्ड सदस्य विशाल गुप्ता, राज कुमार माझी, ग्रामीणों में रामनारायण महतो, फिरोज खान, मो० जलील, भोला मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *