Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा ठाकुरगंज नगर द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी का ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भोपाल में मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम को भाजपा  के 16 हजार संगठनात्मक मंडलों, दस लाख मतदान बूथों पर तीन करोड़ कार्यकर्ताओं को वर्चुअली माध्यम से संबोधित किया गया। जिसे भाजपा ठाकुरगंज नगर मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में ठाकुरगंज नगर मंडल के आश्रम पारा में मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के बाद  उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के नौ साल बेमिसाल कार्य की उपलब्धियों के पत्रक लेकर महा जनसंपर्क अभियान चलाया।जिसमे घर घर मोदी जी की उपलब्धियों से संबंधित पर्चा को बाटा और लोगों से साझा किया गया। मौके पर भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह नगर प्रभारी प्रमोद चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री विप्लव कर्मकार, भाजपा युवा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खोखा सरकार, भाजपा नगर मंत्री संजीव साह, भाजपा नेता संजय सिन्हा, दीपू यादव, सुभाष साह, उदय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *