विजय गुप्ता, सारस न्यूज़, गलगलिया।
गुरुवार को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ बकरीद पर्व। बकरीद पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। एसडीएम-एसडीपीओ खूद व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। सुबह से हो रही लगातार बारिश की वजह से ईदगाह मे सामूहिक नमाज अदा नहीं की गई। लोगों ने अपने अपने क्षेत्र के मस्जिदों में नमाज अदा की। एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनू ने भी बकरीद की नमाज सुभाषपल्ली स्थित अंजुमन इस्लामिया मदरसा के मस्जिद में अदा की हालांकि लोग हर साल अंजुमन इस्लामिया ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा करते थे लेकिन गुरुवार की सुबह से हो रही बारिश की वजह से लोग सामूहिक नमाज अदा नहीं कर पाए।
बकरीद पर्व को लेकर शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। जिले के चिन्हित चौक चौराहों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। कुल 197 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता व एसडीपीओ गौतम कुमार गुरुवार को सुबह से ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना कर रहे थे। दोनों अधिकारी सुबह से लेकर शाम तक लगातार शहर का मुआयना करते रहे। चिन्हित धार्मिक स्थलों में भी पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, मुख्यालय डीएसपी अजित प्रताप सिंह चौहान, सीओ समीर कुमार, इंस्पेक्टर मोहन कुमार व सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, सव इंस्पेक्टर तरुण कुमार तरुणेश भी व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। एसडीएम, एसडीपीओ व सीओ लगातार भ्रमण करते रहें। डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु लगातार दूरभाष पर अपने कनीय अधिकारियों से पल पल की स्थिति की जानकारी ले रहे थे।विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में भी एसपी की नजर थी। सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। पुलिस की विशेष टीम सोशल मीडिया में डाले जाने वाले पोस्ट व ग्रुपों की हर गतिविधियों पर नजर रख रही थी। ग्रामीण क्षेत्रो में भी बीडीओ, सीओ, सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष लगातार क्षेत्र का जायजा ले रहे थे। तीनों सर्किल क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर एक-एक कियूआरटी की तैनाती की गई थी। विशेष सशस्त्र पुलिस बल को अलग से तैनात किया गया था। गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। बहादुरगंज में थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव, ठाकुरगंज में सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, गलगलिया में थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी, दिघलबैंक में थानाध्यक्ष संजीव कुमार, कोचाधामन में थानाध्यक्ष आरिज एहकाम, टेढ़ागाछ में थानाध्यक्ष धनजी, पौआखाली थानाध्यक्ष रंजन कुमार, गरवनडांगा थानाध्यक्ष सोमेश कुमार, अर्राबारी ओपी अध्यक्ष राहुल कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।