Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कुमार ऋत्विक बने नगर पंचायत ठाकुरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी, राजेश कुमार पासवान का भागलपुर हुआ तबादला।

सारस न्यूज, किशनगंज।

नगर विकास एवं आवास विभाग ने ठाकुरगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान का तबादला भागलपुर नगर निगम के उप नगर आयुक्त पद पर कर दिया गया है। वही नगर परिषद जहानाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक को नगर पंचायत ठाकुरगंज का कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापना किया गया है। वहीं कुमार ऋत्विक को नवगठित नगर पंचायत पौआखाली में अतिरिक्त प्रभार के रूप में पदस्थापित किया गया है।

नगर पंचायत ठाकुरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान का तबादला होते ही नगर पंचायत ठाकुरगंज के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, वही नए ईओ से विकास कार्यों की अपेक्षा भी की है।
कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान के कार्यकाल में नगर पंचायत ठाकुरगंज में काफी विकास का कार्य हुआ है। फल मंडी, बस स्टैंड में दुकानों का निर्माण कार्य आदि अन्य कार्यों सहित नगर पंचायत की साफ-सफाई की व्‍यवस्‍था अच्छी देखी गई है। स्वच्छता के मामले में राजेश कुमार पासवान ने लोगों को सफाई के लिए हमेशा प्रेरित किया। वही तेज तर्रार कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक का तबादला नगर पंचायत ठाकुरगंज में होने से लोगों में विकास को और गति देने की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *