• Mon. Dec 8th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में 94 लाख रुपये के सोने के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

1 किलो 628 ग्राम सोना के साथ एक आरोपी को केंद्रीय खुफिया राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा। मिली जानकारी के आधार पर केंद्रीय खुफिया राजस्व विभाग के अधिकारियों ने 30 जून न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर छापेमारी कर बिहार निवासी विकास कुमार को सोने के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बरामद सोने का बाजार भाव लगभग 94 लाख रुपया बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *