• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सीओ अजय चौधरी ने भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन का बासगीत पर्चा दिया।

सारस न्यूज़, टेढ़ागाछ (किशनगंज)।

टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में शनिवार को सीओ अजय चौधरी ने भूमिहीन महिला मचीय देवी को तीन डिसमिल जमीन का बासगीत पर्चा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा लाभुक मचीय देवी एक गरीब परिवार की विधवा महिला है। जिन्हें तीन डिसमिल जमीन बासगीत पर्चा बनाकर प्रमाणपत्र दिया गया है। अब उस जमीन पर लाभुक अपना घर बनाकर गुजर बसर कर सकते हैं। ज्ञात हो कि मचीय देवी झुनकी मुशहरा पंचायत स्थित फराहबड़ी के वार्ड नंबर 11 की विधवा महिला हैं। बासगीत पर्चा मिलने पर उन्होंने ख़ुशी जाहिर की। उन्होंने सीओ को साधुवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *