• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज रेल पुलिस ने शराब तस्करी मामले में 07 वर्षों से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

किशनगंज रेल पुलिस ने सात वर्षों से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस ने गुप्त सूचना पर धरमगंज पासवान टोला स्थित आरोपी विमल पासवान के घर में छापेमारी कर की है। आरोपी रेल थाना में शराब तस्करी मामले में सात वर्षों से फरार चल रहा था। रेल थाना में उसके विरुद्ध कांड संख्या 41/16 दर्ज की गई थी। लेकिन केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। मंगलवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *