• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेने नीतीश पटेल पहुंचे ठाकुरगंज, शनिवार को किशनगंज में कार्यक्रम में होंगे शामिल।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

कार्यकर्ता संवाद के तृतीय चरण में आयोजित होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल पहुंचे जदयू छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत पटेल के आवास ठाकुरगंज। ठाकुरगंज आगमन पर युवा छात्र जदयू ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं शनिवार को ठाकुरगंज के ऐतिहासिक भातढाला पोखर निरीक्षण व डीडीसी मार्केट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा माल्यार्पण कर युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेने किशनगंज रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *