• Tue. Mar 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में घर लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसे में हुई एक युवक की मौत।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बाइक से घर लौटने के दौरान बांस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम मोहम्मद सादिक है। वह फांसीदेवा ब्लॉक के चटहट अचंल के कुचियामोदर का रहने वाला था। बताया गया है कि काम खत्म कर बाइक से घर जाते समय बांस उसके सीने में घुस गई। जिसके बाद स्थानीय लोग उसे लहूलुहान हालत में बरामद कर फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर फांसीदेवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *