• Sat. Feb 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राजस्व कार्य तथा नीलाम पत्र वाद की डीएम ने की समीक्षा।

सारस न्यूज, किशनगंज।

सोमवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में समाहर्त्ता श्रीकांत शास्त्री के द्वारा सभी अंचलाधिकारियो के साथ राजस्व कार्यों तथा नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ नीलाम पत्र वाद की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
समाहर्त्ता श्रीकांत शास्त्री के द्वारा ऑनलाइन म्यूटेशन, रिकॉर्ड ऑफ़ राइट डिजिटाइजेशन, लगान वसूली आदि समेत आवंटित सर्टिफिकेट (नीलाम पत्र) केस में वसूली व निष्पादन की समीक्षा की गई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों को राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

नीलाम पत्र वाद की समीक्षा में सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नीलाम पत्र वाद की सुनवाई कर वाद का निष्पादन कराएं तथा नियमित रूप से रजिस्टर 10 से रजिस्टर 9 का मिलान करवाना सुनिश्चित करेंगे। सभी अधियाची पदाधिकारी व बैंकर्स को अपने नीलाम पत्र पदाधिकारियों के कार्यालय में जाकर प्रत्येक सप्ताह निश्चित रूप से रजिस्टर 10 एवम 9 का मिलान कराने का निर्देश हुआ। साथ ही,बड़े बकायदारो की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता अनुज कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता अभिनय भास्कर, श्वेतांक लाल, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी रंजीत कुमार, अपर अनुमंडलाधिकारी साकेत सुमन सौरव, सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी व राजस्व संग्रह करने वाले विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *