• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बढ़ रही सब्जियों की कीमत को ले सिलीगुड़ी में टास्क फोर्स ने किया दौरा।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सब्जियों की कीमत बढ़ती जा रही है। हरी मिर्च, टमाटर समेत विभिन्न सब्जियां काफी महंगे दामों में बिक रही है। ऊंची कीमत पर सब्जियों की बिक्री की शिकायत मिलने के बाद राज्य कृषि विभाग की सिलीगुड़ी शाखा के अधिकारियों से बनी एक टास्क फोर्स ने आज सिलीगुड़ी के विभिन्न सब्जी बाजारों में अभियान चलाया।

अधिकारियों ने सिलीगुड़ी के विधान मार्केट, चंपासारी बाजार, महाबीरस्थान बाजार समेत विभिन्न बाजारों का दौरा किया। उन्होंने इस बात की जांच की कि कहीं कोई व्यवसायी बाजार में सब्जियां भंडारण कर ऊंचे दाम पर तो नहीं बेच रहा है। अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि यह मूल्य वृद्धि बारिश के कारण है। बताया जा रहा है कि टास्क फोर्स का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *