Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जवाहर नवोदय विद्यालय, मोतीहारा के प्रांगण में मनाया गया 74वां वन महोत्सव, वन प्रमंडल द्वारा आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

सारस न्यूज, किशनगंज।

मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय मोतीहारा (किशनगंज) के प्रांगण में 74वां महोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन नवोदय विद्यालय समिति के अध्यक्ष – सह – डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उल्लेखनीय है कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार की ओर से दिनांक 1 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 के बीच वन महोत्सव मना कर अधिक से अधिक पौधारोपण कराने के उद्देश्य से पूरे राज्य में वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत राज्य में वन आवरण का प्रतिशत 2023 तक 10% से बढ़ाकर 17% करने का लक्ष्य है। साथ ही, आम जनों में जागरूकता फैलाना है कि हमें क्यों अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए।

इसी कड़ी में मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री ने पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन से हो रहे प्राकृतिक विपदाओ, इससे निजात पाने के लिए हरियाली बढ़ाने की महत्ता पर जोर दिया गया। इनके द्वारा जैव-विविधता पर व्यापक प्रकाश डालते हुए इसे पेड़-पौधों से जोड़ते हुए हरियाली की आवश्यकता पर जोर डाला गया। डीएम के द्वारा छात्र-छात्राओं तथा अन्य उपस्थित लोगों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के कारण हो रहे विपदाओ, घटते भूमि जल स्तर, अल्पवृष्टि, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि आदि से बचने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और सुरक्षा की आवश्यकता को बतलाया है। साथ ही, और अधिक हरित आवरण बढ़ाने के लिए रखे गए लक्ष्य को भी बताया गया। वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ने विभाग द्वारा किए जा रहे सभी योजनाओं तथा शहरी वानकी, हर परिसर हरा परिसर, आगम निगम पथ तट वनरोपन, नहर व पथ तट वनरोपण, कृषि वानिकी योजना, पौधशालाओ से पौधों की बिक्री, हरियाली मिशन, स्वच्छ गंगा योजना, मनरेगा योजना के तहत लगाए जा रहे पौधों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रत्येक वर्ष वर्षाकाल तथा वसंत काल में विभागीय स्तर पर सघन वृक्षारोपण कराया जाता है। इसके साथ ही विभाग द्वारा सभी जल संचयन क्षेत्रों नदी तालाब, आहार के आसपास भी सघन वृक्षारोपण की योजना तैयार की जा रही है।

मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय के बच्चो ने पेड़ बचाने की थीम पर आकर्षक प्रस्तुति दी। हस्ताक्षर अभियान के तहत डीएम ने अपने हस्ताक्षर भी अंकित किया और विद्यालय प्रांगण में एक पौधा लगाया। साथ ही, उपस्थित अन्य पदाधिकारी ने भी पौधा लगाया।
कार्यक्रम मे जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य, वन प्रमंडल पदाधिकारी मेघा यादव, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी उमानाथ दुबे, विद्यालय प्रबंधन के कर्मी व शिक्षक, अन्य वन कर्मी तथा विद्यालय परिवार छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *