मंगलवार को जिला पदाधिकारी किशनगंज श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स एवं धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई। समीक्षात्मक बैठक में पाया गया कि वर्तमान में माह जुलाई 2023 के खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। वर्तमान में किशनगंज जिला का औसतन वितरण प्रतिशत 50.97 प्रतिशत है। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी व प्रखण्ड आपूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि खाद्यान्न वितरण में तेजी लाना सुनिश्चित किया जाय। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का निरंतर निरीक्षण करेंगे।
डीएम ने राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि वर्तमान समय बरसात का है एवं जिले के कई हिस्सों में बाढ़ आ जाती है। अतएव वे जिले के राज्य खाद्य निगम के गोदामों में ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि राज्य खाद्य निगम के गोदामों से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को खाद्यान्न की आपूर्ति ससमय हो सके। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक, सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, राज्य खाद्य निगम के सभी सहायक गोदाम प्रबंधक एवं अन्य उपस्थित थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply