• Mon. Mar 16th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई चोरी की घटना से स्थानीय व्यवसायियों ने जताया रोष।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बागडोगरा बाजार में चोरी की एक और घटना सामने आई है। थाने से कुछ ही दूरी पर ऐसी घटना घटने से स्थानीय व्यवसायियों ने रोष जताया है। गुरुवार सुबह दुकान मालिक संतोष राय दुकान खोलने आये तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। बताया गया है कि बुधवार देर रात को बदमाश दुकान का टीन काटकर अंदर घुसकर दुकान से 7 हजार रुपये नकद समेत कई सामान पर अपना हाथ साफ कर फरार हो गए है। दूसरी ओर , घटना की जानकारी मिलते ही बागडोगरा पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत प्रधान संजीव सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी गयी है। बाजार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल की जायेगी। वहीं, बागडोगरा थाने से कुछ दूरी पर बार – बार हो रही चोरी की घटना पर व्यवसायियों ने नाराजगी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *