Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

14 जुलाई का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

14 जुलाई 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।

14 जुलाई 1636 – मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।

14 जुलाई 1789 – फ़्रांसिसी क्रांति की शुरुआत। क्रान्ति के दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया और उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।

14 जुलाई 1850 – मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।

14 जुलाई 1861 – कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के आविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों के आधार पर हथियार के रूप में मशीनगन बनाई।

14 जुलाई 1914 – पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।

14 जुलाई 1927 – हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।

14 जुलाई 1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।

14 जुलाई 1951 – सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।

14 जुलाई 1965 – मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं।

14 जुलाई 1969 – जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।

14 जुलाई 1969 – अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों को बंद किया।

14 जुलाई 1972 – तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

14 जुलाई 1987 – ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।

14 जुलाई 1991- इराक़ से ब्रितानी फ़ौज की वापसी।

14 जुलाई 1996 – अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।

14 जुलाई 2008 – नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।

14 जुलाई 2014 – इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।

14 जुलाई 2015 – नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *