• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के युवक ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ बनाया शारीरिक संबंध, युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

पहले प्यार फिर शादी का वादा कर अपने प्रेमिका को धोखा देने के आरोप में सिलीगुड़ी महिला थाना की पुलिस ने एक प्रेमी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार प्रेमी का नाम सूरज मालपहारिया है। यह घटना सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना अंतर्गत मोहरगांव चाय बागान से सामने आयी है।

बताया गया कि सूरज को गांव के रहने वाली एक महिला से प्यार हो गया। दोनों का रिश्ता 7 वर्षों तक ठीक – ठाक चल रहा था। इस दौरान सुरज अपनी प्रेमिका को शादी का सपना दिखाता और शारीरिक संबंध बनाता था। इस बीच महिला को पता चला कि सुरज किसी और लड़की से शादी करने वाला है। जिसके बाद महिला ने गत 5 जुलाई को सिलीगुड़ी महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। दर्ज शिकायत के आधार पर बीती रात सूरज को उसके घर से महिला थाना और प्रधान नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज महिला थाना की पुलिस ने आरोपी सूरज को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *