• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में चोरी के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत देशबंधु पाड़ा स्थित वन्य जीव संसाधन रक्षक कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संजीव दास है। बताया जा रहा है कि गत 9 जुलाई को देशबंधु पाड़ा स्थित वन्य जीव संसाधन रक्षक कार्यालय में चोरी की घटना घटी थी। चोर ने कार्यालय से दो स्टैंड पंखा सहित कई सामान चोरी कर लिया था। जिसकी शिकायत अगले दिन सिलीगुड़ी थाना में दर्ज कराई गई। दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने बीती रात 28 नंबर वार्ड से चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी हुई स्टैंड फैन सहित सारा सामान बरामद कर लिया है। आज पुलिस ने आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *