सारस न्यूज, ठाकुरगंज।
खोरीबाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।तस्करी से पहले भारत नेपाल सीमा के पानीटंकी गौरसिंग जोत से ड्रग्स बरामद के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में सन्नी ठाकुर (23 वर्ष) और विजय दास (23 वर्ष) के रूप में हुई हैं। दोनो आरोपी पानीटंकी का रहने वाला है। तलाशी के दौरान वाहन से 103 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाई करते हुए गिरफ्तार दोनों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पूरे घटना की जांच कर रही है खोरीबाड़ी थाना पुलिस।
