बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज शुक्रवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचे। जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से आदेश जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया है। जानकारी के अनुसार किशनगंज सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के उपरांत वे शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम और बैठक में शामिल होंगे। जिसके बाद शनिवार की दोपहर सड़क मार्ग होकर पूर्णिया रवाना हो जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति के सभापति भी हैं, जिस कारण संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के इस दो दिवसीय दौरे को लेकर किशनगंज हम पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर शाहजहां अपने पूरे टीम के साथ रामपुर चेकपोस्ट पहुंच कर उनका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष डॉ शाहजहां ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी जिले में पार्टी की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। बता दे जीतन राम मांझी को सुरक्षा के मद्देनजर जेट प्लस की सुरक्षा सरकार से प्राप्त है। वहीं जिले के इस दौरे को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम के साथ दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

Leave a Reply