• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

22 जुलाई का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

22 जुलाई 1918 – भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।

22 जुलाई 1969 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

22 जुलाई 1981 – भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना शुरू किया।

22 जुलाई 1988 – अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।

22 जुलाई 1947 – दिल्ली के कांस्टिट्यूशनल हॉल में संविधान सभा के सदस्यों की बैठक में तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया गया था। इस बैठक में आजाद भारत के लिए एक झंडे का प्रस्ताव रखा गया था।

22 जुलाई 2001 – शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।

22 जुलाई 2001 – समूह-आठ के देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।

22 जुलाई 2003 – इराक में हवाई हमले में मशहूर सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।

22 जुलाई 2004 – शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।

22 जुलाई 2005 – आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।

22 जुलाई 2008 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।

22 जुलाई 2009 – सूर्यग्रहण 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण था।

22 जुलाई 2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

22 जुलाई 2019 – श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *