• Tue. Dec 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मालदा में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटने के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

मालदा में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटने की घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आवाज उठाई है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आज सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की मांग है कि घटना में संलिप्त लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही राज्य की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने हाशमी चौक पर पोस्टर-बैनर के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा जब उन्होंने पुतला फूंकने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से झड़प हो गयी। बाद में संगठन के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन कर घटना की निंदा की। बताते चलें कि मणिपुर के बाद अब पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से भी महिलाओं को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने की घटना सामने आई है। दरअसल, मालदा इलाके के बामनगोला थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने चोरी की थी जिसके आरोप भीड़ ने पहले उन्हें बेरहमी से पीटा और फिर बाद में कपड़े फाड़ दिए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो पीड़ित समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *