• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी शहर में मेले के नाम पर खुलेआम चल रहा था जुए का कारोबार, दो गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

शहर में मेले के नाम पर खुलेआम जुए का कारोबार चल रहा था। मेले की आड़ में चल रहे इस जुए के अड्डे की खबर मिलते ही प्रधान नगर थाना की पुलिस ने अभियान चलाया और दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम संतोष साहा (58 वर्ष) और संजू भुईया (26 वर्ष) हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक समर नगर इलाके में एक मेला का आयोजन किया गया है। आरोप है कि उस मेले की आड़ में जुआ का अड्डा चलाया जा रहा था। बाहर से यह मेला था, लेकिन अंदर में गुप्त रूम बनाकर वहां पर जुआ का खेल चल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बीती रात को अभियान चलाया और मेला के नाम पर जुआ चलाने के आरोप में संतोष साहा और संजू भुईया को गिरफ्तार किया। पुलिस को मौका से कुछ नगद रूपये भी मिले हैं। रविवार दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *