• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

लापता किशोर दिलखुश कुमार को टेढ़ागाछ थाने की पुलिस ने किया बरामद।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

सोशल मीडिया पर एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिलने के महज तीन घंटे बाद ही टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने सकुशल बरामद कर लिया। दरअसल दिलखुश कुमार उम्र चौदह साल निवासी केबलाशी वार्ड संख्या 7 थाना सिमराहा, जिला अररिया के लापता होने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से थानाध्यक्ष धनजी कुमार को मिली थी। जिसके बाद उन्होंने जांच प्रारंभ की। वही महज कुछ ही घंटो बाद टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियॉ पंचायत के सुहिया शिव मंदिर चौक स्थित भोला साह मिष्ठान भंडार के दुकान से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे को मिठाई दुकानदार ने अपने यहां सुरक्षित रखा था। मालूम हो की किशोर बीते 20 जून से लापता था और परिजन उसे ढूंढ कर थक चुके थे। थानाध्यक्ष घनजी कुमार ने बताया कि दिलखुश कुमार उम्र 14 वर्ष साकिन केबलासी वार्ड संख्या 07 थाना सिमराहा ओपी जिला अररिया से गुम हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे की मिलने की सूचना अररिया पुलिस को दे दी गई है और परिजनों के आने के बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *