• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीएम समेत सभी प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारी ने प्रखंड भ्रमण कर जाति आधारित गणना के कार्यों का किया अनुश्रवण, अतिशीघ्र जातीय गणना पूर्ण करने का दिया निर्देश।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा पोठिया और ठाकुरगंज प्रखंड का भ्रमण कर जाति आधारित गणना का अनुश्रवण किया गया है। साथ ही, सभी वरीय नोडल पदाधिकारी को अपने प्रखंड में उपस्थित होकर जातीय गणना प्रारंभ करवाने का निर्देश के आलोक में सभी पदाधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण किया। पोठिया और ठाकुरगंज चार्ज (प्रखंड) का औचक निरीक्षण डीएम ने किया है। साथ में, सभी प्रखंड के वरीय नोडल पदाधिकारी, चार्ज अफसर – सह – बीडीओ, सहायक चार्ज अफसर – सह – सीओ सहित अन्य पदाधिकारी प्रखंड में मौजूद रहे। मौके पर सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक को जातीय गणना से संबधित प्रपत्र और किट का वितरण करते हुए न्यूनतम समयावधि में जाति आधारित गणना को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *