• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज अंचल के बिरनाबाड़ी गांव के दो अग्निपीड़ित परिवारों को सीओ ने दी सहायता राशि।

सारस न्यूज, किशनगंज।

सोमवार को ठाकुरगंज अंचल अंतर्गत चुरली पंचायत के दो अग्निपीड़ित परिवारों को अंचलाधिकारी ओम प्रकाश भगत के द्वारा अंचल कार्यालय में सरकारी अनुग्रह सहायता राशि का चेक वितरित किया गया। दोनों अग्निपीड़ित परिवारों को 11- 11 हजार रूपए की राशि दी गई। इस संबंध में अंचलाधिकारी ओम प्रकाश भगत ने बताया कि चुरली पंचायत स्थित बिरनाबाड़ी गांव के वार्ड नंबर- चार निवासी आमना खातून, पति मो सुकरू व प्रवीणा खातून, पति-  मो मोफिज का घर विगत दिनों जल गया था। उक्त घटना का भौतिक सत्यापन राजस्व कर्मचारी के करवाने के उपरांत राजस्व कर्मचारी के प्रतिवेदन के आधार पर सरकारी नियमानुसार दी जाने वाली सहायता राशि प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *