मंगलवार को समाहरणालय सभागार में किशनगंज जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में विभाग द्वारा प्रेषित किशनगंज जिला का जिला पर्यावरण योजना का ड्राफ्ट की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा जिला स्तरों पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ई वेस्ट मैनेजमेंट, बायो वेस्ट मैनेजमेंट, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट के विभिन्न अवयवों एवम अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर सुझाव एवं निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पर्यावरण योजना पर गहन विमर्श किए गए। संयोजक – सह- वन प्रमंडल पदाधिकारी अररिया मेघा यादव तथा अन्य पदाधिकारी के सुझाव और सुधारों के साथ सर्वसम्मति से जिला पर्यावरण प्लान को अनुमोदित किया गया। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी अररिया – सह- किशनगंज मेघा यादव, सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर परसाद, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी किशनगंज उमानाथ दुबे, कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन, खनिज विकास पदाधिकारी, नगर परिषद किशनगंज के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply